हरिंदर निक्का, बरनाला 6 अक्टूबर 2025
त्योहारों के मौसम में ग्राहकों को खुश करने के लिए ट्राइडेंट ग्रुप ने बरनाला के संघेड़ा स्थित फैक्ट्री परिसर में विशाल दिवाली बंपर सेल की शुरुआत की है। यह सेल 5 अक्टूबर से शुरू हो कर 13 अक्टूबर तक चलेगी। 
कंपनी के एडमिन हेड रूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस बंपर सेल में ट्राइडेंट के बेहतरीन उत्पादों पर विशेष छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि टॉवल्स, बेडशीट्स, कंबल और दिवाली गिफ्ट्स पर ग्राहकों को आकर्षक ऑफर उपलब्ध कराए गए हैं। त्योहारों की भावना को देखते हुए यह सेल हर वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद साबित हो रही है।
रूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि ट्राइडेंट हमेशा से ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उचित दामों पर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सेल का उद्देश्य लोगों को किफायती दरों पर बेहतरीन उत्पाद प्रदान करना है ताकि वे अपने घर की सजावट और दिवाली की तैयारियों को और बेहतर बना सकें।
कंपनी की ओर से बताया गया कि फैक्ट्री परिसर में आने वाले ग्राहकों के लिए उचित पार्किंग, साफ-सफाई, पीने के पानी और आरामदायक खरीदारी की सुविधा दी गई है। स्थानीय लोगों में इस सेल को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। कई ग्राहकों ने बताया कि ट्राइडेंट के उत्पादों की गुणवत्ता बेहतरीन है और इस मौके पर मिलने वाली छूट वाकई लुभावनी है।
ग्राहक रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक इस बंपर सेल का लाभ उठा सकते हैं। ट्राइडेंट ग्रुप ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ इस सेल में आएं और दिवाली की खरीदारी को यादगार बनाएं।







