जेल के अंदर 1 बंदी से 2 हवालाती करते रहे एक महीना दुष्कर्म

Advertisement
Spread information

शिकायत के 20 दिन बाद पुलिस ने की 2 के खिलाफ एफआईआर


अखिलेश बंसल, बरनाला 12 :2021

      बरनाला जेल में एक नहीं, दो नहीं बल्कि करीब एक महीने तक दो हवालाती एक बंदी को अपनी हवस का शिकार बनाते रहे, घटना की पोल खुल ना जाए इसके लिए दोनों दुष्कर्मी, पीड़ित को जान से मारने की धमकियां भी देते रहे हैं। जिसके चलते दुष्कर्म पीड़ित की आवाज जेल की दीवारों से बाहर नहीं निकल सकी। गैर मानवीय अत्याचार व दुष्कर्म सहन नहीं होने पर हिम्मत कर पीड़ित ने 18 दिन पहले जेल सुपरिटेंडेंट के पास शिकायत की। संगीन जुर्म से जुड़ी शिकायत की जांच 20 दिनों तक चली और पुलिस ने दुष्कर्म के दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

यह बताया मामला:
      कत्ल के आरोप में बरनाला जेल में अंडर ट्रायल सजा भुगत रहे मोहम्मद रफीद निवासी बड़ी चादर (बिहार) ने जेल सुपरीटेंडेंट बरनाला को एक लिखित शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि बरनाला जिला के रहने वाले दो हवालाती जरनैल सिंह उर्फ भोला तथा हवालाती गुरप्रीत सिंह दोनों उससे करीब एक महीने से दुष्कर्म करते आ रहे हैं। किसी को शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी दे रहे हैं। जैसे ही जेल सुपरिटेंडेंट के पास दुष्कर्म होने की घटना की शिकायत पहुंची, उन्होंने फौरन मामले की जांच करने के लिए पीड़ित की शिकायत (समेत पत्र संख्या नंबर 7036/सीटी मिती 22/11/2021) बरनाला पुलिस को भेज दी थी।

जांच मुकम्मल होने को लगे 20 दिन
    जेल सुपरिटेंडेंट द्वारा भेजी गई शिकायत बरनाला पुलिस ने नंबर 3350/वीपी/मिति 24/11/2021 के अनुसार रजिस्टर्ड भी कर ली थी। संगीन मामले की जांच करने के लिए बरनाला पुलिस ने 20 दिन गुजार दिए और आखिर गत शनिवार के दिन दुष्कर्म के दोनों आरोपी जरनैल सिंह और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ एफआईआर नंबर 596, अधीन धारा 377/506 दर्ज की।

आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी
मामले के जांच अधिकारी बलविंदर सिंह चौंकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों दोषियों की गिरफ्तारी के लिए अगली कानूनी प्रक्रिया उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार शुरू की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
error: Content is protected !!