भगवंत मान ने की एक और नई शुरुआत



मुख्यमंत्री ने कहा कि अंक प्राप्त करना या उच्च प्रतिशतता हासिल करना ही विद्यार्थियों का लक्ष्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को यकीनी बनाना होना चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि विद्यार्थियों को अगले मुकाबलों के लिए तैयार करने के लिए अपने माता-पिता और ख़ास कर अध्यापकों का भी धन्यवादी होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबियों को सख़्त मेहनत करने और उद्यमिता करने के अद्वितीय जज़्बे का वरदान प्रदान किया गया है, जिस कारण उन्होंने दुनिया में अपना एक स्थान बनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि व्यक्ति रातों-रात नहीं उठता क्योंकि मेहनत और ईमानदारी ही सफलता की कुंजी है। भगवंत मान ने कहा कि हरेक व्यक्ति को अपनी ज़िम्मेदारी पूरी पेशेवर प्रतिबद्धता, लगन और ईमानदारी के साथ निभानी चाहिए।
